फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant teenager

Panipat News: चार माह की गर्भवती किशोरी के केस में नया मोड़, पीड़िता ने बदले बयान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant teenager
पानीपत। चार माह की गर्भवती किशोरी के मामले में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने सोमवार को बाल कल्याण समिति, बाल विवाह निषेध अधिकारी, बाल सरंक्षण अधिकारी, पुलिस व समाजसेवी संग बैठक की। डीसी ने मामले की दोबारा जांच करने और पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसमें कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। किशोरी की दोबारा काउंसलिंग भी की गई। काउंसलिंग में किशोरी के बयान पहले से अलग मिले हैं। बताया जा रहा है कि किशोरी ने अपने बयानों में बताया है कि जो शिकायत उसने पहले पुलिस को दी थी। वह गलत थी। अब इस मामले में पुराना औद्योगिक क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़के का नाम सामने आया है। पुलिस इस मामले की अब दोबारा जांच कर रही है। वहीं किशोरी के गर्भपात के लिए जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों का बोर्ड उसकी जांच करेगा। इसके बाद गर्भपात की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


विदित हो कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद क्षेत्र की किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपने परिवार के साथ पुराना औद्योगिक क्षेत्र में रहती है। वह यहीं पर सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। 19 जनवरी को अपनी मां के साथ बुआ के घर फैजाबाद उत्तर प्रदेश गई थी जहां परिजनों ने बुआ के बेटे से जबरन उसकी शादी करा दी थी। किशोरी का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति दलीप उसे अपने गावं नबेड़, जिला कानपुर ले गया। फिर कुछ दिन बाद ही किशोरी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उसे वापस पानीपत भेज दिया और दूसरी शादी कर ली। मार्च में परिजनों को पता चला कि किशोरी लगभग तीन माह की गर्भवती है। इसके बाद से परिजन और पीड़ित किशोरी गर्भपात और न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन स्थानीय बाल कल्याण समिति और पुलिस की हीलाहवाली से जीरो एफआईआर दर्ज होने के 20 दिन बाद भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


अब बदले बयान-
किशोरी ने पहले बुआ के बेटे पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। अब उसकी दोबारा काउंसलिंग की गई तो पता चला कि किशोरी के पुराना औद्योगिक क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के के साथ शारीरिक संबंध थे। किशोरी ने यह बयान सीडब्ल्यूसी को दिए थे। अब पुलिस इस मामले की दोबारा जांच करेगी। सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि पुलिस दोबारा जांच करेगी। किशोरी के मामले में एक अलग मोड़ आया है। गर्भपात के लिए अब डॉक्टरों के पैनल से चर्चा होगी। डॉक्टरों की जांच के बाद गर्भपात की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया इस मामले से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। दोबारा मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। किशोरी की दोबारा काउंसलिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed