फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant deteriorated condition, PGI Referee

गर्भवती की हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

Wed, 27 Nov 2013 11:36 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 27 Nov 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pregnant deteriorated condition, PGI Referee
थर्मल में गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां पर अभी भी महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला की हालत बिगड़ने के बाद ही डॉक्टर फरार है। थर्मल पुराना बाईपास के पास रहने वाली गर्भवती महिला नीरजा को एक महिला डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने बताया कि सुबह के समय नीरजा के पेट में दर्द हुआ था। इसी कारण वे नीरजा को एक महिला डॉक्टर के पास ले गए। महिला डॉक्टर ने नीरजा को इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद ही नीरजा की तबीयत खराब होना शुरू हो गई।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने उसे शहर स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

एलटी बना है डॉक्टर
स्थानीयवासियों की माने तो इस समय थर्मल क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टराें की भरमार है। नए बाईपास पर तो एक लैब तकनीशियन भी डाक्टर बना है। वह धड़ल्ले से अपनी दुकानदारी चला रहा है और लोगों के स्वास्थ्य से खेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed