{"_id":"692dfa4dc4d9a9b8a70aac68","slug":"prasad-was-distributed-in-the-procession-and-hymns-were-sung-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148044-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शोभायात्रा में बांटा प्रसाद, गाए भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शोभायात्रा में बांटा प्रसाद, गाए भजन
Tue, 02 Dec 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
गीता शोभायात्रा में प्रसाद बांटते। संवाद
समालखा। श्रीकृष्ण कृपा मंडल की ओर से गीता जयंती पर सोमवार को गीता रथयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व मंडल के सदस्यों ने पुरानी गुड़ मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात रथयात्रा का आयोजन किया गया।
यह यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार रेलवे रोड से होते हुए जीटी रोड अनाज मंडी शिव मंदिर में पहुंची। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर गीता उठाकर गुणगान किया। यात्रा के दौरान धार्मिक गीतों गाए और श्रीकृष्ण के नारे लगाए। यात्रा में गीता की पुस्तक भी बांटी गई। गीता का पूजन करते हुए रथ यात्रा शिव मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने भिन्न-भिन्न तरह के धार्मिक गीत गाकर इनाम जीते। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्षद संजय गोयल, रेखा गोयल, आनंद आर्य, पवन, नीरज, कृष्ण, कुलदीप देशवाल, कर्मवीर, सतबीर, नीलू रानी व सीमा देवी मौजूद रही।