फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pragyan, Avani, and Yash emerge victorious in district-level fencing

Panipat News: जिलास्तरीय फेंसिंग में प्रज्ञान, अवनी और यश ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Pragyan, Avani, and Yash emerge victorious in district-level fencing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। पट्टीकल्याणा स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में जिला फेंसिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभा और फुर्ती का प्रदर्शन किया।
जिला फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर आर्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक व बौद्धिक विकास के साथ चरित्र निर्माण भी होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
सब-जूनियर लड़कों का सेबर: प्रज्ञान प्रथम।
लड़कियों का सेबर: अवनी प्रथम, कोमल द्वितीय।
जूनियर लड़कों का ईपी: यश प्रथम, शुभम द्वितीय, हार्दिक और चिराग संयुक्त रूप से तृतीय।
जूनियर लड़कों का सेबर: वंश प्रथम।
लड़कियों का ईपी: नैंसी प्रथम, गरिमा द्वितीय, रिया तृतीय।
लड़कियों का सेबर: स्नेहा प्रथम, खुशबू द्वितीय, मानवी तृतीय।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव संजीव त्यागी, सौरभ आर्य, स्कूल प्रिंसिपल अलका टंडन, एडमिन विकास अरोड़ा, कोच नरेंद्र लठवाल, मनोज छौक्कर और खुशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed