फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pradarsan

किसान आंदोलन को मिल रहा हर वर्ग का समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Panipat
लुधियाना से मुस्लिम समुदाय के 300 से ज्यादा लोग मंगलवार को दिल्ली जा रहे थे, पानीपत टोल पर आते वक्त नमाज के समय हो गया। जिस पर समुदाय के लोगों ने काफिले के रोक कर पानीपत टोल पर ही नमाज अदा की, जिसके बाद उन्होनें पानीपत के किसानों को समर्थन दिया और कहा कि वह अपने हक की लड़ाई लड़े मुस्लिम समुदाय भी उनके साथ है। जहां भी उनको जरूरत होगी और कंधे से कंधा मिलाकर किसान आंदोलन करेंगे। यह काफिला लुधियाना के जामा मस्जिद से निकला था, जो दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के समर्थन देने के लिए जा रहे है।
विज्ञापन

लुधियाना से दिल्ली बोर्डर के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग 100 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ निकले जिसमें उन्होंने पानीपत में रुककर नमाज पढ़ी व खाना खाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं मुस्लिम समुदाय से भरी एक बस भी उनके साथ काफिले में थी जिसमें पूरे हरियाणा के शाही इमाम उस्मान रूहानी भी मौजूद रहे। समर्थन देने के लिए जाने वाले मुस्लिम समुदायों के लोगों का कहना है कि पुरानी से लेकर नई सरकार सभी नें हिंदू मुस्लिम का भाईचारा तुड़वाने का काम किया है जिसमें उन्होंने नई-नई रंजिशें भी करी। मुस्लिमों का कहना है कि हिंदू-मुस्लिम सिख, ईसाई एक साथ हैं और रहेंगे।
विज्ञापन

लुधियाना से आए उस्मान रूहानी इमाम शाही का कहना है कि वह किसानों के समर्थन में है जो हमें दो वक्त के खाने के लिए खाना देता है और दिन रात खेतों में मेहनत करता है। सरकार को उनकी मांगों को मान लेना चाहिए जिससे वह शांति पूर्ण रूप से अपने घर चले जाए। आंदोलन को खत्म करने का अब सरकार के पास सिर्फ एक ही तरीका बचा है कानून वापिस लेने को जो सरकार को ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed