फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Power supply is stalled in 20 colonies due to lack of lines

दो लाइनों का काम अभी भी बाकी,20 कॉलोनियों में पसरा अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Power supply is stalled in 20 colonies due to lack of lines
तेज आंधी और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई बिजली की दो लाइनें अभी भी सुचारु नहीं हो पाई है। इसके चलते करीब 20 कॉलोनियों में बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश की चपेट में आने से सोमवार को बिजली की 35 लाइनों क्षतिग्रस्त हो गई थी। इनमें से 33 लाइनें सोमवार को ही ठीक कर दी गई थी। दो लाइनें अभी ठीक नहीं हो पाई है। मंगलवार देर शाम तक इन्हें ठीक करने का कार्य जारी है। इन लाइनों के ठीक न होने से इनसे जुड़ी 20 कॉलोनियों में अभी तक बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण जिले के ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक फीडर पर बिजली कटौती करीब 40 प्रतिशत बढ़ गई है। मंगलवार को समालखा के नौ फीडर, औद्योगिक क्षेत्र के तीन और पानीपत सिटी के 11 फीडर पर 6 घंटे तक का शटडाउन रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण सबसे ज्यादा पानी की समस्या हो रही है। जल विभाग के पास रोजाना शिकायत आ रही है कि उनके क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। जिसके बाद जल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह पानी के समय बिजली नहीं होती है। जिससे मोटर नहीं चला पा रहे है और पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed