फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Power House records 24 hours electricity, yet people are troubled by power cuts.

Panipat News: पावर हाउस के रिकॉर्ड में बिजली 24 घंटे फिर भी बिजली कटों से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Power House records 24 hours electricity, yet people are troubled by power cuts.
पानीपत। बिजली निगम अपने पावर हाउस के रिकॉर्ड में तो बिजली आपूर्ति 24 घंटे की दिखा रहा है लेकिन ये बिजली लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों, फीडरों को बचाने के लिए अधिकारी पावर हाउस से बाहर निकलने वाली लाइन के पहले खंभे पर ही कट लगा दे रहे हैं। ये कट हर दो से तीन घंटे में लगाए जाते हैं। जिससे बिजली के ट्रांसफार्मर, केबल और उपकरण हीट होकर ब्लॉस्ट या खराब न हों और अधिकारियों का रिकॉर्ड भी दुरुस्त रहे। जबकि बाहर फर्स्ट एच पोल से लेकर मेन पोल पर निगम कर्मचारियों को कट लगाने के आदेश दिए गए हैं। विशेष तौर पर शहर के रिहायशी एरिया और औद्योगिक सेक्टरों में ये समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन

जिले में 33 केवी के कुल 57 सब स्टेशन हैं। इनसे जिले भर में 11 केवी के 699 फीडरों को सप्लाई दी जाती है। इनमें से शहरी एरिया में 111 और औद्योगिक एरिया में 40 फीडर हैं। जहां सुबह 11 बजे से लेकर रात को 11 बजे तक ओवरलोड की समस्या रहती है। दिन में भीषण गर्मी की वजह से बिजली निगम ने अपने 12.5 एमवीए के ट्रांसफार्मरों पर पानी बरसाने से लेकर कूलर तक लगवाकर देख लिए लेकिन ओवरलोड और हीट की समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसलिए अब 33 केवी सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी के फीडरों पर कट लगाए जा रहे हैं। इनमें से रिहायशी और औद्योगिक फीडरों पर ज्यादा खपत होने से हीट के साथ ओवरलोड की समस्या रहती है। इसी वजह से इन पर कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रिकॉर्ड में 23.48 मिनट बिजली, धरातल पर तीन से चार घंटे के कट
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि उनके रिकॉर्ड के अनुसार बिजली की सप्लाई 23.48 मिनट दी जा रही है। जबकि बुधवार को तहसील कैंप, कच्चा कैंप, जाटल रोड, महावीर कॉलोनी, रेलवे रोड, गीता कॉलोनी, पालिका बाजार, खटीक बस्ती, शेड एरिया, खैल बाजार, इंसार चौक, भौला चौक के फीडरों पर कई कई घंटों के कट रहे। जिससे लोग गर्मी में परेशान होते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश नगर में ट्रांसफार्मर जला, 12 घंटे से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
तहसील कैंप एरिया के प्रकाश नगर में मंगलवार रात को ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे एरिया की 20 गलियों की लाइट चली गई। इससे यहां रहने वाले करीब दो हजार लोगों को रात भर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब समाधान नहीं हुआ तो प्रकाश नगर के लोग जिला सचिवालय में डीसी के समाधान शिविर में पहुंचे लेकिन तब तक डीसी निकल चुके थे। इसके बाद यहां के लोगों से बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने फोन पर बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया। शाम तक ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग चालू करवाई गई।


बिशनस्वरूप कॉलोनी में जली केबल, 16 घंटे बाद मिली बिजली
बिशनस्वरूप कॉलोनी में मंगलवार रात 11 केवी की केबल जल गई। जिससे कॉलोनी के करीब 25 घरों की बिजली गुल हो गई। यहां के लोगों ने निगम के शिकायत केंद्र पर शिकायत दर्ज कराई। निगम कर्मचारियों ने माैका मुआयना किया तो केबल जली मिली। इसे बदलने का काम बुधवार सुबह से शुरू हुआ जो शाम करीब सात बजे पूरा हुआ। यहां के लोगों को बिना बिजली करीब 16 घंटे का समय बिताना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed