{"_id":"6827ba18a88aaa83ee0fcd74","slug":"power-failure-due-to-storm-and-rain-increased-problems-panipat-news-c-244-1-pnp1007-137058-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आंधी-बारिश में बिजली गुल, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आंधी-बारिश में बिजली गुल, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
शाम के समय आसमान में छाए घने बादल। संवाद
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को दोपहर तक तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं दोपहर बाद चार बजे ही मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी व हल्की बारिश हुई। लोगों को गर्मी से तो कुछ राहत मिली लेकिन आंधी के बाद बिजली गुल होने से परेशानी बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले सप्ताह बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
पिछले तीन-चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे लोग सुबह व शाम के समय ही घरों से बाहर निकलने लगे हैं। बदलते मौसम में संक्रमित बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। ज्यादातर बच्चे खांसी, वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इससे निजी व जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी बढ़ने लगी हैं। बदलते मौसम में माता-पिता को बच्चों का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। धूप में बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। दोपहर बाद आंधी व हल्की बारिश आने से तापमान वीरवार की अपेक्षा एक डिग्री कम हुआ। अगले सप्ताह बादल छाए रहने से तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
बिजली दे रही झटका ः पिछले कई दिनों से शाम के समय आंधी चल रही है जबकि दिन के समय मौसम साफ रहता है। वीरवार रात को दत्ता कॉलोनी समेत कई जगह बिजली गुल रही। वहीं गर्मी के साथ बिजली कट और फ्यूज उड़ने के मामले बढ़ गए हैं। शुक्रवार शाम को भी बिजली जाने से लोगों की परेशानी फिर से बढ़ गई। शहरी क्षेत्र में करीब आधे घंटे बाद बिजली आई जबकि ग्रामीण अंचल में दो घंटे बाद बिजली आई।