Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Power cut for five hours due to road widening work

Panipat News: सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण पांच घंटे बिजली बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Power cut for five hours due to road widening work
पानीपत। मॉडल टाउन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही लोगों के दिनचर्या के कार्यों पर भी प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में भाटिया कॉलोनी, सतकरतार कॉलोनी व असंध रोड के साथ लगते क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बंद रही। सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिजली निगम कर्मचारियों के द्वारा बिजली के खंभों की शिफ्टिंग के साथ ही बिजली के नए खंभों को भी लगाया जा रहा है। जिसके लिए अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिससे कार्य को जल्द पूरा किया जा सके। बिजली निगम के शिकायत केंद्र में वीरवार को 512 शिकायतें पहुंची। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। साथ ही मॉडल टाउन में नए ट्रांसफार्मर और बिजली खंभों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन वासी लोकेश कुमार, विपिन त्यागी और राजीव मेहरा ने बताया कि बिजली निगम कर्मचारियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर बिजली खंभों की शिफ्टिंग की जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों को कई घंटों तक बिना बिजली के परेशानी हो रही है।

उन्होंंने बताया कि उन्हें पेयजल जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उनके दिनचर्या के कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed