फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Potash is being sold openly,

Panipat News: सरेआम बिक रही पोटाश, पुलिस की नाक के तले फल फूल रहा धंधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Potash is being sold openly,
पानीपत। पोटाश जानलेवा साबित हो रही है और इसकी बिक्री सरेआम की जा रही है। कई जगह पुलिस की नाक के तले धंधा फल फूल रहा है। मौत के सौदागरों का जाल शहर ही नहीं बल्कि कॉलोनियों व गांवों तक फैला हुआ है। यहां पोटाश सरेआम मिल रहा है। बच्चों से लेकर युवा ही नहीं महिलाएं भी जमकर पोटाश भटका रही हैं। पुलिस इन सबके बीच आंख, कान और नाक बंद किए हादसों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने दिवाली से पहले पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इसकी बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने पटाखों काे लेकर कई मुकदमे भी दर्ज किए। लोगों ने पटाखों को कुछ कम किया तो पोटाश को चलाना शुरू कर दिया। दिवाली पर हर गली और नुक्कड़ पर सरेआम पोटाश बिकी। इसके बाद छठ पर्व पर वीरवार और शुक्रवार को दोनों दिन पोटाश जमकर चली। इसकी बिक्री शहर की नहीं कॉलोनियों व कस्बों की दुकानों पर भी की जा रही है। यह कॉलोनियों में 200 रुपये किलोग्राम तक बिक रहा है। बच्चे इसको डिब्बी में लेकर सरेआम चला भी रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली और इसके बाद भी पटाखों की बिक्री जमकर की जा रही है। पुलिस ने दिवाली से पहले पटाखों की बिक्री के छह मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें
थाना पुलिस चांदनी व थाना पुलिस सेक्टर-13-17 में दो-दो और पुराना औद्योगिक व सेक्टर-29 थाना पुलिस क्षेत्र में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया।

बॉक्स
एक फोन पर घर मिलते हैं बड़े पटाखे
शहर में बड़े पटाखे एक फोन करते ही घर पर पहुंच जाते हैं। इसके लिए आने की भी जरूरत नहीं रहती। अमर उजाला ने पटाखा विक्रेता को फोन किया। उन्होंने पहले तो पटाखों की बिक्री बंद करने की बात कही। उनको शादी समारोह के स्काई शॉट चलाने की बात कही तो वे तुरंत बोले यहां आने की जरूरत नहीं है। वे अपना पता बता दें। उनके घर पर ही पहुंच जाएंगे। उन्होंने 30 शॉट का रेट 700, 60 का 1200 और 120 शॉट का रेट 2400 रुपये बताया। उन्होंने पोटाश खुद बेचने से मना कर दिया। लेकिन शहर में कई जगह पोटाश बेचने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनता है पोटाश
पोटाश का ज्यादातर प्रयोग फर्टिलाइजर में किया जाता है। इसको खेती में प्रयोग किया जाता है। पोटाश के साथ गंधक मिलाते हैं। केमिकल रिएक्शन और प्रेशर होने पर धमाका होता है। इससे तेज आवाज के साथ धुआं भी अधिक निकलता है।

वर्जन :

संबंधित थाना व चौकी पुलिस को इस तरह के अवैध धंधों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली के समय कई लोगों पर मुकदमा किया है। पोटाश बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोकेंद्र सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed