फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Post office employee in wedding, Consumer upset

डाककर्मी शादी में, उपभोक्ता परेशान

Fri, 24 Jan 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 24 Jan 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिला के मुख्य डाकघर के अधिकारी और कर्मचारी का शादी शामिल होना उपभोक्ताओं पर भारी पड़ा। अपने कई तरह के कार्याें को निपटाने के लिए डाकखाने में पहुंचे लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक्सट्रा टाइम तक काम करने की बात कही।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर बाद जिला मुख्य डाकघर के अधिकारी और कर्मचारी अपने किसी साथी के घर शादी समारोह में दावत खाने पहुंच गए। डाकखाना में पहुंचने लोगों अधिकारियों और कर्मचारियों की खाली कुर्सियाें के देखकर हैरान और परेशान हो गए।
विज्ञापन


उनके बार-बार पूछने के बाद कुछ बताने को तैयार नहीं थे। परेशान उपभोक्ताओं ने डाक कर्मियों के नदारद मिलने पर रोष जताया। डाकखाना में डाक टिकट लेने आए राजिंद्र निवासी ईदगाह कॉलोनी और डॉ. एस जैन ने बताया कि उनका काम मात्र पांच से 10 मिनट में निपट जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस काम के लिए उनको करीब ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा है। कार्यालय मेेें मौजूद एकाध कर्मचारी पहले तो लंच होने की बात कहते रहे। लंच टाइम भी खत्म हो गया। ज्यादा समय बीत जाने और उपभोक्ताओं के बढ़ते विरोध के बादे ही अधिकारियों और कर्मचारियों के नदारद रहने का पता चल पाया।


उपभोक्ताओं ने कहा शादी में शामिल होने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन विभाग के कर्मचारी दो हिस्सों में बंटकर जा सकते थे। इससे कार्यालय का काम भी प्रभावित नहीं हो पाता और शादी समारोह भी अटेंड हो जाता।  कई कर्मचारी विभाग में ही कार्यरत एक साथी के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

इससे कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है। फिर भी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक्सट्रा टाइम भी काम किया जाएगा।
एलसी सेठी, पोस्टमास्टर, डाकघर, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed