{"_id":"62041e0382494d78dc5e3feb","slug":"portal-flaw-admissions-started-after-noon-panipat-news-knl9848705","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल में खामी, दोपहर बाद शुरू हुए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल में खामी, दोपहर बाद शुरू हुए दाखिले
विज्ञापन
पानीपत। नियम 134ए के तहत बुधवार को दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते दोपहर बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकी। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दूसरे चरण के तहत स्कूल अलॉटमेंट का दूसरा ड्रॉ सोमवार शाम को जारी किया जा चुका है। दूसरे चरण के ड्रॉ के लिए 694 विद्यार्थियो को स्कूल आवंटित किया जाना था, लेकिन विभाग की ओर से करीब 300 विद्यार्थियों को ही स्कूल आवंटित किए गए। इनके दाखिले अब 18 फरवरी तक होंगे। ड्रॉ में शामिल इन विद्यार्थियों को 18 फरवरी तक अलॉट स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
निर्धारित समय तक दाखिला न लेने वाले विद्यार्थियों का दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं, पहले चरण में दाखिले से वंचित रहे छात्रों का दाखिला भी सुनिश्चित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों की सीटें सुरक्षित रखने के मौलिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। इन सीटों पर दूसरे चरण के बच्चों का दाखिला नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, दूसरे ड्रॉ की दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही दिन विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पोर्टल में आई तकनीकी खामी के चलते विद्यार्थियों के दाखिले नहीं हो पाए। स्कूल संचालकों ने यह कहते हुए उन्हें वापस भेज दिया कि अभी तक हमारे पास लिस्ट नहीं पहुंची है। हालांकि दोपहर बाद पोर्टल में आई तकनीकी खामी को दूर कर पोर्टल अपडेट कर दिया गया था।
दाखिला न देने पर स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई
नियम 134-ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिले से वचित छात्रों को सरकारी स्कूलों में दाखिले लेने में कोई बाधा न हो, इस बारे जिला स्तर पर छात्रों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिन प्राइवेट स्कूलों द्वारा स्कूलों में दाखिले देने के लिए पूरे वर्ष की फीस की मांग दोबारा की जा रही है, उन स्कूलों के विरुद्ध जिला स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से बुधवार को दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो दिन पहले सोमवार को ड्रॉ घोषित किया गया था। इसमें शामिल विद्यार्थियों के दाखिले 9 से 18 फरवरी तक होंगे। पहले चरण में दाखिले से वंचित रहे छात्रों का दाखिला भी सुनिश्चित किया जाएगा। इन सीटों पर दूसरे चरण के बच्चों का दाखिला नहीं किया जाएगा। - बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।