फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Politicians, doctors and businessmen in the district are being targeted by criminals based abroad, who are threatening them over the phone.

Panipat News: विदेश में बैठे बदमाशों के निशाने पर जिले के नेता, डॉक्टर और कारोबारी, फोन पर धमका रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Politicians, doctors and businessmen in the district are being targeted by criminals based abroad, who are threatening them over the phone.
पानीपत। जिले के नेता, कारोबारी और डॉक्टर विदेश में बैठे बदमाशों के निशाने पर है। पिछले डेढ़ माह में विदेशों में बैठे बदमाशों ने दो डॉक्टर, दो नेताओं और चार कारोबारियों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी की मांग कर चुके हैं। बदमाश बडे गैंग का नाम लेकर लोगों के अंदर दहशत पैदा कर रुपयों की मांग करते हैं। उधर, पुलिस धमकी देने वाले बदमाशों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। जिस कारण बदमाशों के हौंसले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष व भूपेंद्र हुड्डा के करीबी नेता सचिन कुंडू को विदेशी नंबर से धमकी मिली थी। उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। जिसके बाद से ही उनका परिवार दहशत में है। इससे पहले भी बदमाश कई लोगो को धमकी देकर रंगदारी की मांग कर चुके हैं। डेढ़ माह पहले 20 मार्च को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बहनोई देवेंद्र कादियान को फोन पर धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बदमाशों ने भाऊ गैंग का नाम लेकर रंगदारी मांगी थी लेकिन बाद में भाऊ गैंग ने इससे इन्कार कर दिया था जिसके बाद पुलिस नंबर की डिटेल खंगालने और धमकी देने वाले बदमाश तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा के निगम पार्षद व आईबीएम अस्पताल के मालिक गौरव श्रीवास्तव व रविंद्रा अस्पताल के प्रबंधन सभी पांच-पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस मामले में भी पुलिस अभी तक धमकी देने वालों तक नहीं पहुंच रही है। वहीं, 24 मार्च को विदेशी नंबर से कॉल कर इसराना के कारोबारी सुक्रमपाल से 10 करोड़ रुपये, इसी दिन इसराना के ही दुकानदार हरेंद्र से भी दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट कॉल का प्रयोग कर रहे बदमाश
बदमाश विदेश में बैठकर पूरा नेटवर्क चला रहे हैं। स्थानीय नेटवर्क के जरिए रेकी कराकर विदेश से इंटरनेट कॉल के माध्यम से काम करते हैं। खास बात यह है कि कॉल करने वाले लोग खुद को किसी न किसी बड़े गैंग से जुड़ा बताकर दहशत फैलाते हैं। जिससे लोगों को दहशत में लेकर पैसे की वसूली की जा सके।



विदेश में बैठकर कॉल कर लोगों को धमकी देने वाले बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभेद्य ऐप को भी जल्द ही लांच किया जाना है। जिससे इस तरह की धमकी भरी कॉल आने से पहले ही पता चल जाएगा, जिससे ऐसे मामलों में लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed