फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Political parties should give at least 20 tickets to Brahmin community - Barota

Panipat News: ब्राह्मण समाज को कम से कम 20 टिकट दें राजनीतिक दल- बड़ौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Political parties should give at least 20 tickets to Brahmin community - Barota
पानीपत। सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि राजनीति में भागीदारी ब्राह्मण समाज का हक है। ब्राह्मण समाज एकजुट है और समाज के लिए सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों से अधिक से अधिक टिकटों की मांग कर रहा है। यदि राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज की अनदेखी करते हैं तो समाज एकजुट होकर इस पर कड़ा निर्णय लेगा।
विज्ञापन


सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता मंगलवार को भगवान परशुराम धर्मशाला, संजय कॉलोनी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को कैथल में ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कम से कम 20 टिकट मांगें जाएंगे। पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सभा हरियाणा की ओर से प्रेस वार्ता कर अपनी मांग उठाई जा रही है। जहां सभी राजनीतिक दलों तक कम समय में अपनी बात पहुंचाई जा सकती है। बड़ौता ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं और प्रदेश में अधिक से अधिक विधानसभा टिकटों की मांग करें ताकि राजनीतिक दलों में समाज की एकता प्रदर्शित हो। उन्होंने कहा कि देवीलाल के समय में पंडित भगवत दयाल के साथ समझौता था उस समय 14 विधायक ब्राह्मण समाज के बने थे और आज भी प्रदेश में बहुत से ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां ब्राह्मण मजबूत और जीतने की स्थिति में हैं। उन क्षेत्रों में समाज को टिकट दिए जाएं। इस अवसर पर मनीश शर्मा प्रदेश , जसमेर शर्मा, सुलेंद्र कौशिक, धर्मवीर शर्मा, राजनारायण शर्मा, रामफल शर्मा, कृष्ण अत्रैय,रमेश शास्त्री, राजकुमार शर्मा घीड़ व रोशन शर्मा बसताड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed