फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Policemen assaulted for demanding bike documents, accused arrested

बाइक के दस्तावेज मांगे तो चालकों ने पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट, बाइक इंपाउंड, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Policemen assaulted for demanding bike documents, accused arrested
पानीपत। सनौली रोड स्थित बलजीत नगर नाका पर वाहनों की चेकिंग के दौरान दस्तावेज मांगने पर बाइक सवार दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज और मारपीट की। पूरी घटना नाके पर खड़े पुलिसकर्मी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। आरोपियों के पास बाइक के कागजात न होने की वजह से उसे इंपाउंड कर दिया गया। साथ ही विभिन्न धाराओं में दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाने की पुलिस को दी शिकायत में बलजीत नगर नाका इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि बुधवार को वह सीटी कर्मपाल, सीटी सूरज, होमगार्ड मनोज कुमार के साथ नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। शाम सात बजे स्पलेंडर बाइक पर दो युवक बिना हेलमेट के बबैल रोड पानीपत से तेज गति से चलाते हुए आए। कर्मपाल और मनोज कुमार ने रुकवाया और बाइक के दस्तावेज मांगे तो वे गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों युवकों को काबू किया। इंचार्ज के मुताबिक, दोनों युवकों के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सुरेंद्र पुत्र तेजबीर निवासी गांजबड़ जिला पानीपत और जितेंद्र पुत्र सतबीर सिंह निवासी कुटानी पानीपत बताया। युवकों के पास बाइक के न कोई कागजात मिले, न ही उन्होंने लाइसेंस दिया।
विज्ञापन

आरोपी दोनों युवक पुलिसकर्मियों से लगातार गालीगलौज करते रहे। इसके चलते पुलिस ने बाइक को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इंपाउंड किया और चालान काटा। मनोज कुमार ने आरोपियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की, जिसमें पूरी घटना कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सुरेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज और मारपीट करने के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed