फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Policeman beats youth with belt for not getting Aadhar card

आधार कार्ड न मिलने पर पुलिसकर्मी ने युवक को बेल्ट से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Policeman beats youth with belt for not getting Aadhar card
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित रामलाल चौक पर फैक्टरी से घर जा रहे युवक को पुलिस ने रोक लिया और आधार कार्ड मांगा। युवक के इनकार पर पुलिसकर्मी ने लात घुसों और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नूरआलम पुत्र मुलोकदी ने बताया कि वह मूल रूप से बंगाल के गांव कन्ही बारी, जिला उतरदिनाजपुर का रहने वाला है। वह हाल में सौंदापुर स्थित दुर्गा फैक्टरी में रहता है और यहीं काम करता है। शुक्रवार शाम 4 बजे वह फैक्टरी से छुट्टी करके बच्चो से मिलने के लिए मस्जिद जा रहा था। जब वह शाम साढ़े चार बजे रामलाल चौक पहुंचा तो एक पुलिस कर्मी ने रास्ता रोककर आधार कार्ड दिखाने के बारे में कहा। उस समय उसके पास वह नहीं था। उसने घर से आधार कार्ड मंगवाने के लिए फोन निकाला लेकिन पुलिसकर्मी ने कॉल नहीं करने दी।
विज्ञापन

नूर आलम ने बताया कि पुलिसकर्मी उसे साइड में ले गया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पहले लात घूसों मारे, लेकिन उसका फिर भी मन नही भरा तो बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। नूर आलम के मुताबिक, अपने स्तर पर पता किया तो जानकारी मिली कि आरोपी पुलिस विभाग में विशेष पुलिस अधिकारी(एसपीओ) के पद पर तैनात दीपक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरहमी से पीटता रहा एसपीओ, साथ खड़े पुलिसकर्मियों का पसीजा दिल
पीड़ित नूर आलम ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी उसे काफी देर तक बेरहमी से पीटता रहा, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा । जबकि पास खड़े पुलिसकर्मियों का दिल पसीज गया और उन्होंन बीच-बचाव कर आरोपी पुलिसकर्मी के कब्जे से उसे छुड़ाया । नूर आलम ने बताया कि वह आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत देने पहुंचा तो उस पर देर रात तक समझौते का दबाव बनाया गया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
मामले की जांच चल रही है
मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें शिकायत मिल गई है।
योगेश कुमार, एसएचओ मॉडल टाउन पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed