फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police station in-charge caught red-handed accepting bribe suspended, departmental inquiry begins

Panipat News: रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए किला थाना प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Thu, 28 May 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 28 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police station in-charge caught red-handed accepting bribe suspended, departmental inquiry begins
किला थाना प्रभारी को लेकर जाती एसीबी की टीम। संवाद - फोटो : Samvad
पानीपत। रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए किला थाना प्रभारी एसआई सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार दोपहर बाद एसआई सुरेश कुमार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो पानीपत यूनिट ने मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे किला थाना प्रभारी एसआई सुरेश कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई हाली कॉलोनी निवासी वकील की शिकायत पर की गई। उनके खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किला थाना प्रभारी ने वकील से एक मामले में समझौते के लिए तीन हजार रुपये रिश्वत ली थी। वहीं, दूसरे मामले में 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। एबीसी की कार्रवाई के बाद एसपी ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। एसीबी कार्रवाई के बाद एसपी भूपेंद्र सिंह ने एसआई सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उधर, एंटी करप्शन ब्यूरो पानीपत यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद एसआई सुरेश कुमार को अदालत के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। टीम ने एसआई के खिलाफ मिली वीडियो और ऑडियो को भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।




----



भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारी एसीबी की राडार पर



एसीबी पानीपत यूनिट के प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि किला थाना प्रभारी एसआई सुरेश कुमार को रंगेहाथ पकड़ने से पहले भी टीम ने कार्रवाई की है। समालखा में एक पटवारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। अगस्त 2025 में एसडीएम कार्यालय में तैनात बाबू को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। एसीबी यूनिट के प्रभारी सतपाल ने बताया कि कुछ अन्य कर्मचारी भी विभाग की राडार पर हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

एसआई सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई है कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed