फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police started investigation in the case of death of farmer Bijendra

Panipat News: किसान बिजेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police started investigation in the case of death of farmer Bijendra
पानीपत। थाना सेक्टर 13/17 के निजामपुर गांव में खेत में आग में जलने से हुई हुई किसान बिजेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल किसान की वीडियो भी कब्जे में ली है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार की रात को निजामपुर गांव के किसान बिजेंद्र (55) की खेत में आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के बेटे रोहित ने सेक्टर-13/17 थाना पुलिस को शिकायत देकर रियल एस्टेट कंपनी के दो कर्मचारियों पर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि सोमवार शाम को कंपनी के कर्मचारी रवि व रजत ने उनके ट्यूबवेल के कमरे को ध्वस्त कर उनके ट्यूबवेल को उखाड़ दिया था। उनके पिता बिजेंद्र (55) सोमवार शाम को करीब साढ़े आठ बजे खेत पर गए थे। उन्हें शक है कि कंपनी के कर्मचारियों ने उनके पिता बिजेंद्र को जिंदा जला दिया था। जिससे उनकी दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटना के बाद के कुछ वीडियाे कब्जे में लिए हैं। जिनमें मौत से पहले किसान बिजेंद्र के बयान का वीडियो भी शामिल है। इसके साथ ही पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed