{"_id":"69c844070b2e5badbc02a129","slug":"police-public-volleyball-competition-begins-20-teams-will-show-their-strength-panipat-news-c-36-1-amb1001-160532-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस-पब्लिक वॉलीबाॅल प्रतियोगिता शुरू, 20 टीमें दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस-पब्लिक वॉलीबाॅल प्रतियोगिता शुरू, 20 टीमें दिखाएंगी दम
विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से मिलते एसपी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पुलिस ने नशे के दलदल में फंस रहे युवाओं को बचाने के लिए एक युद्ध-नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस लाइन मैदान में प्रथम पुलिस-पब्लिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले रविवार से शुरू होंगे।
प्रतियोगिता के पहले दिन युवाओं के जोश को देख एसपी शेखावत ने कहा कि असली जीत नशे के इंजेक्शन में नहीं बल्कि खेल के मैदान में पसीना बहाकर पदक जीतने में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं बल्कि युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। इस दौरान एएसपी उत्तम ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
प्रत्येक सप्ताह होंगे मुकाबले
इस प्रतियोगिता में बलाना गांव, एपीएस स्कूल, पिलखनी, मच्छौंडा, एचएपी और अंबाला पुलिस सहित 20 टीमें दम दिखा रही हैं। युवाओं की सहूलियत के लिए ये मुकाबले हर शनिवार और रविवार को आयोजित किए जाएंगे। विजेताओं को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एनडीपीएस सेल की टीम ने गांवों में जाकर युवाओं को जागरूक किया है। मौके पर समाजसेवी मनीष अग्रवाल, विशाल मौजूद रहे।