फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police increased surveillance in view of terrorist activities

शहर के 22 किलोमीटर दूर चार आतंकी धरे, पुलिस अलर्ट पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police increased surveillance in view of terrorist activities
पानीपत। शहर से तकरीबन 22 किलोमीटर दूर बसताड़ा टोल प्लाजा पर चार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद यहां पुलिस ने निगहबानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को जीटी रोड और शहर के आठ नाकों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ होटल-ढाबों की भी तलाशी ली गई। एसपी शशांक कुमार सावन ने आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों पर खास सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

करनाल पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर ऑपरेशन को अंजाम दिया। आतंकियों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने जीटी रोड पर गांव गांजबड़ से समालखा तक चेकिंग अभियान चलाया। नाकों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। जीटी रोड पर स्थित ढाबों और होटलों को खंगाला गया। पानीपत में चार बार बम ब्लास्ट हो चुके हैं। इनमें 69 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हो चुके हैं। बम ब्लास्ट के दो मामलों में अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

पानीपत संवेदनशील जिला है। 18 फरवरी 2007 में दीवाना के समीप समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में ब्लास्ट हुआ था। इसमें पाकिस्तान जा रहे 68 से ज्यादा यात्रियों की जान चली गई थी। सभी ट्रेन के अंदर जिंदा जल गए थे। किसी का पूरा परिवार खत्म हो गया तो किसी ने अपने बच्चों और मां-बाप को खो दिया। 12 से अधिक लोगों की तो अब तक पहचान ही नहीं हो सकी है। एक फरवरी 1997 को बस स्टैंड पर हमला हुआ था। निजी बस में ब्लास्ट किया गया। बस कालखा से पानीपत बस स्टैंड पहुंची थी। इस विस्फोट में 20 लोग घायल हुए थे। एक की मौत हो गई थी। अब्दुल करीम उर्फ टुंडा आरोपी था। सबूतों के अभाव में वह बरी हो गया। 2016 में पानीपत ट्रेन में दो बार बैटरी बम से ब्लास्ट किया गया। इसमें किसी की जान नहीं गई। इन मामलों के आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed