फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police freed 13 bulls from the truck, driver arrested

Panipat News: पुलिस ने ट्रक से मुक्त कराए 13 बैल, चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Police freed 13 bulls from the truck, driver arrested
पानीपत। सिवाह गांव के पास स्थित बस स्टैंड के सामने पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक ट्रक से 13 बैल बरामद किए हैं। इन बैल को पंजाब की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बैलों को मुक्त कराकर ट्रक चालक पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि उनकी टीम वीरवार शाम को सिवाह गांव के पास तैनात थी। टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर के एक ट्रक में गोवंश को भरकर ले जाया जा रहा है। उनकी टीम ने सूचना मिलते ही बस स्टैंड के सामने जीटी रोड पर नाकाबंदी की। यहां दिल्ली की ओर से आ रहे राजस्थान नंबर के एक ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक चालक की पहचान प्रवेश निवासी बगरा गांव, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। उससे ट्रक में लोड सामान के बारे में पूछा तो उसने ट्रक में लोहे का स्क्रैप होने की बात कही। सिपाही संदीप ने ट्रक का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें बैल थे। उनको बुरी तरह से ट्रक में ठूंसा गया था। ट्रक में चारे व पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। ट्रक चालक को तुरंत हिरासत में लिया गया। जांच करने पर ट्रक में 13 बैल मिले। इनको गोशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed