फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police find clues in the murder of a golgappa seller

Panipat News: गोलगप्पा विक्रेता की हत्या में पुलिस को मिले सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Police find clues in the murder of a golgappa seller
पानीपत। कुटानी रोड पर गंदे नाले की पटरी पर चाकू मारकर गोलगप्पा विक्रेता अश्वनी की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

शनिवार देर शाम को मूल रूप से कानपुर देहात जिले के निवासी अश्वनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अश्वनी गोलगप्पा बेचने के बाद वापस जगदीश नगर आ रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की थी। फुटेज में पहले दो संदिग्ध नजर आए थे। आस-पास के अन्य फुटेज देखते तो तीन संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने 50 से अधिक स्थानों की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। किला थाना पुलिस और सीआईए की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed