{"_id":"6a2d04b729ddd482650c52d3","slug":"police-clash-with-kidnappers-in-panipat-two-shot-child-rescued-safely-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बदमाशों का आतंक: पानीपत में महिला XEN के बेटे का अपहरण, रोहतक में एनकाउंटर के बाद 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बदमाशों का आतंक: पानीपत में महिला XEN के बेटे का अपहरण, रोहतक में एनकाउंटर के बाद 3 गिरफ्तार
Sat, 13 Jun 2026 12:50 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत/रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत/रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:50 PM IST
सार
बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पानीपत की थर्मल कॉलोनी से बच्चे का अपहरण किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें तुरंत एक्शन में आईं और नाकाबंदी कर आरोपियों का पीछा शुरू किया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत की थर्मल कॉलोनी से एक महिला कार्यकारी अभियंता के बेटे के अपहरण मामले में बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। रोहतक में पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों सहित एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर से घबराए बदमाशों ने मासूम बच्चे को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
वारदात और पुलिस एक्शन के मुख्य बिंदु
बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पानीपत की थर्मल कॉलोनी से बच्चे का अपहरण किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें तुरंत एक्शन में आईं और नाकाबंदी कर आरोपियों का पीछा शुरू किया। शनिवार को रोहतक के पास पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ। पुलिस द्वारा की गई क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
दोनों को घायल अवस्था में काबू कर लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और अपहृत बच्चे को बिना किसी खरोंच के सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है। पुलिस घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई है। पुलिस अब इन बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन