{"_id":"61d49717b5137a0dab063bd8","slug":"police-caught-the-miscreants-running-away-after-looting-the-echo-two-arrested-panipat-news-knl950187109","type":"story","status":"publish","title_hn":"इको चालक से इको लूटकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इको चालक से इको लूटकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायल 112 की पुलिस टीम ने लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से गाड़ी बरामद कर ली है। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में दीपक चौहान ने बताया कि वह बतरा कॉलोनी का रहने वाला है। कल रात वह अपनी गाड़ी इको में ही सोया हुआ था। रात करीब 12:30 बजे तीन युवक आए। जिनमें एक सरताज उर्फ ताजू निवासी बतरा कॉलोनी था। बाकी दो को वो नहीं जानता । उन्होंने उसे उठाया और कहा कि वह उन्हें रामलाल चौक छोड़ आए। उसने नाइट कर्फ्यू के कारण जाने से इंकार कर दिया। उसने उन्हें कहा कि वो अब कही नहीं जाएगा। इतना सुनते ही वे तैश में आ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान तीनों में से दो युवकों ने उससे गाड़ी छीन ली। जबकि तीसरे युवक ने उन दोनों का विरोध किया और वह वहां से चला गया।
आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपी फोन को वहीं फेंक कर गाड़ी लेकर फरार होने लगे। इसी वक्त वहां डायल 112 की गाड़ी गश्त के दौरान पहुंच गई। उसने इशारा करते हुए बताया कि दोनों युवक उसकी गाड़ी लूट ले जा रहे हैं। इसके बाद डायल 112 ने उनका पीछा किया। सायरन भी बजाया। मगर आरोपियों ने गाड़ी की स्पीड और बढ़ा ली। डायल 112 ने तत्परता दिखाते हुए ओवरटेक करके उक्त गाड़ी को रुकवा लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गाड़ी समेत दोनों को थाने ले जाया गया, जहां पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर लूट का केस दर्ज किया गया।