{"_id":"6828fe27b26bf0b75204a2a6","slug":"police-can-interrogate-noman-and-devendra-together-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137131-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नोमान और देवेंद्र से एक साथ पूछताछ कर सकती है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नोमान और देवेंद्र से एक साथ पूछताछ कर सकती है पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस व खुफिया विभाग की टीमें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही और देवेंद्र से लगातार पूछताछ कर रही हैं। दोनों के बीच आपस में लिंक की भी जांच की जा रही हैं। वहीं दोनों को आमने-सामने कर एक साथ पूछताछ की भी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अधिकारियों ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार 13 मई को पानीपत पुलिस ने कैराना के नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। उसके संबंध आईएसआई एजेंट इकबाल काना से बताए जा रहे हैं। नोमान को सात दिन की रिमांड पर लिया गया हैं। वहीं कैथल पुलिस ने शुक्रवार को पाकिस्तानी एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोपी देवेंद्र को पकड़ा था। देवेंद्र को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को दोनों के बीच कनेक्शन होने की भी आशंका है। इसलिए पुलिस दोनों से एक साथ भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में पुलिस अधिकारी खुलकर कोई बात नहीं कर रहे हैं।
-- -- --