फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   police arrested three wine smuggler

हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 14 लाख की शराब पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
police arrested three wine smuggler
पुलिस ने हरियाणा से सनौली-यूपी बार्डर के जरिए यमुना पुल के दूसरे किनारे पर तस्करी कर ले जाई जा रही 14 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने तीन तस्करों को दबोचा लिया, जबकि एक तस्कर फरार हो गया। ये कार्रवाई यूपी की पुलिस की ओर से हरियाणा-यूपी बार्डर पर की गई। कैंटर में ले जाई जा रही 250 पेटी शराब को यूपी के रास्ते बिहार ले जाकर खपाया जाना था। तस्करों के एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

यूपी बार्डर से एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए यूपी बार्डर पर कैराना कोतवाली पुलिस रविवार को यमुना ब्रिज पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पानीपत के सनौली से यूपी आ रहे कैंटर को रुकने का इशारा किया, इस पर कैंटर सवार लोगों ने फायर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद तीन शराब तस्करों पानीपत के काबड़ी निवासी जॉनी उर्फ शुभम, रोहतक के सांपला निवासी नवीन और शामली निवासी मनोज को गिरफ्तार किया गया है। नवीन और मनोज हाल में पानीपत के गांव काबड़ी में ही रह रहे थे। इस दौरान काबड़ी निवासी अमित फरार हो गया। शराब को हरियाणा से तस्करी कर कैंटर में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की कीमत करीब 14 लाख रुपये है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेडकांस्टेबल अरुण, कांस्टेबल ललित, नितेश, अमित सांगवान, श्रीकांत, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed