फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police are investigating the horoscopes of criminals of UP to solve the theft case.

Panipat News: चोरी के खुलासे के लिए यूपी के बदमाशों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police are investigating the horoscopes of criminals of UP to solve the theft case.
पानीपत। पुलिस सेक्टर-12 में कारोबारी की कोठी में 45 लाख और मॉडल टाउन में व्यक्ति के घर में चार लाख रुपये की चोरी का पुलिस पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस का दावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का है, इसके लिए यूपी के बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश यूपी की ओर ही भागे होंगे। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनदहाड़े डेढ़ बजे मॉडल टाउन में चोरों ने एक मकान कान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, इसके साढ़े तीन घंटे के बाद उन्हीं बदमाशों ने सेक्टर-12 में कारोबारी ईश खुराना के घर में घुसकर 45 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली थी। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थीं, जिसके बाद से ही पुलिस टीमें बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली, इसके साथ ही 250 से अधिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जांच के बाद अंदेशा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यूपी की ओर भागे होंगे, जिसके बाद से ही पुलिस यूपी के उन बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है कि जो पानीपत में पहले भी वारदात कर चुके हैं। कुछ संदिग्धों से पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए एसआईटी की टीम लगातार काम कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-सुरेश सैनी, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed