{"_id":"686db8de2e404a17120a5ebd","slug":"players-won-four-medals-including-gold-in-wushu-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1007-139935-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खिलाड़ियों ने वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण समेत चार पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खिलाड़ियों ने वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण समेत चार पदक जीते
विज्ञापन
समालखा। 24वीं जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में समालखा शहर के चार खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप हैदराबाद के गाची बोवली स्टेडियम में एक से छह जुलाई तक हुई। इसमें हरियाणा की टीम के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। समालखा से पांच खिलाड़ियों का चयन वुशू में हुआ था। इनमें से चार खिलाड़ियों ने पदक जीत अपने दमखम का लोहा मनवाया और प्रदेश का नाम रोशन किया।
कोच राजीव ने बताया कि चैंपियनशिप में समालखा की चांद स्पोर्ट्स एकेडमी के पांच खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। इनमें एक खिलाड़ी ने स्वर्ण और तीन ने कांस्य पदक हासिल किए और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। श्लोक ने 45 किग्रा में स्वर्ण पदक, वंशिका ने 65 किग्रा में कांस्य पदक, ताइजीजियन ताओलू में वंशिका और वंश ने कांस्य पदक जीता। पदक विजेता खिलाड़ियों का स्टेशन पहुंचने पर कोच व शहर वासियों ने फूल माला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वंश का चयन इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
कोच रजनी ने बताया कि वंश का चयन वुशू चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वुशू चैंपियनशिप जॉर्जिया में एक से आठ अगस्त तक होगी। इसके लिए वंश ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर चांद स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रधान संदीप बेनीवाल, डॉ. सुनील कुमार, सुरेश कुमार, कमलेश देवी व पवन कुमार उपस्थित रहे।