{"_id":"6ad9f663864a3185330c49c0","slug":"players-from-sdvm-city-won-seven-medals-at-the-29th-district-level-roller-skating-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166414-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला स्तरीय 29वीं रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसडीवीएम सिटी के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला स्तरीय 29वीं रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसडीवीएम सिटी के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियोंं के साथ प्रधानाचार्या व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर सिटी के खिलाड़ियों ने 29वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सात पदक अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 18 अक्टूबर को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सेक्टर-18 में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी गति, संतुलन, एकाग्रता व खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन अभय ने 500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। नम्या, विराही और अंश ने कांस्य पदक प्राप्त किए, जबकि सियाल ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिंक-2 श्रेणी में विद्यालय के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ईशान ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता का प्रदर्शन किया, वहीं पर्ल ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने व नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
6