{"_id":"6793ee3d2680e28fdd0c0835","slug":"pickup-hits-auto-one-dead-six-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1003-131138-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पिकअप ने ऑटो मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पिकअप ने ऑटो मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर शाहपुर गांव के पास पानीपत की तरफ से आ रहे एक पिकअप वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया । जिससे ऑटो में सवार 10 यात्री फंस गए। यहां से भागने की कोशिश में पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को भी टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। आरोपी पिकअप चालक यहां से फरार हो गया। ऑटो में सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए एक निजी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे गई।
इसराना थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल क जायजा लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसराना थाना पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। सनौली रोड स्थित वार्ड 11 निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका भाई नरेश (50) परढ़ाना गांव स्थित सीमेंट कंपनी में काम करता था। वह एक साल पहले यहां नौकरी लगा था। नरेश शुक्रवार सुबह आठ से शाम छह तक ड्यूटी करता था। वह तीन बेटियों व दो बेटों का पिता था और घर में कमाने वाला अकेला था।
नरेश वीरवार सुबह घर से सात बजे ड्यूटी के लिए निकला था। वह शाम छह बजे छुट्टी के बाद ऑटो से वापस पानीपत आ रहा था। ऑटो में 10 अन्य लोग सवार थे। शाहपुर गांव के पास एक यात्री ने ऑटो चालक को रुकने के को कहा। ऑटो चालक ने जैसे ही ऑटो की गति धीमी की और वह सड़क किनारे ऑटो को लाने लगा इसी वक्त गोहाना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो लगभग 20 मीटर दूर जाकर पलट गया। इसमें ऑटो में सवार सभी यात्री फंस गए। पिकअप चालक ने यहां से भागने की कोशिश की और एक मोटरसाइकिल सवार को भी टक्कर मार दी। पिकअप चालक यहां से पानीपत की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन
सिर और छाती में चोट लगना मौत का कारण
राहगीरों ने सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और इसराना के पास स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। नरेश ऑटो में आगे बैठा था। जिस स्थान पर नरेश बैठा था ऑटो उसी और पलट गई। सिर व छाती में चोट के कारण उसकी मौत हो गई।
वर्जन-
शाहपुर गांव के नजदीक पिकअप और ऑटो की टक्कर लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। राहगीरों से भी इस हादसे के बारे में जानकारी ली गई है। मृतक के भाई के बयानों पर अज्ञात पिकअप चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार करेंगे। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है।
विनोद कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना।