फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Philosophy is associated with the concept of zero-infinite

शून्य-अनंत की अवधारणा से जुड़ा है दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Philosophy is associated with the concept of zero-infinite
पानीपत। डॉ आंचल गाबा - फोटो : Panipat
पानीपत। शून्य और अनंत की अवधारणा गणित को दर्शन से जोड़ती है। यह बात एसडी पीजी कॉलेज में बुधवार को आयोजित सेमिनार में बताई गई। महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के गणित विभाग से वैदिक गणित की समन्वयक डॉ. आंचल गाबा ने छात्र-छात्राओं को वैदिक गणित का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैदिक गणित मे मौजूद सूत्रों की मदद से विभिन्न गणितीय क्रियाओं को आसान तरीके से कम वक्त में हल किया जाता है। उन्होंने उदाहरण सहित वैदिक गणित से प्रश्न संख्याओं का योग करना, वर्गफल निकालना, गुणा करना एवं घटाने आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गणित के महत्व, फायदों और इसकी व्यावहारिक कार्य प्रणाली आदि पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि शून्य और अनंत की गणितीय अवधारणा गणित को दर्शन से जोड़ती है। गणित दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में मानवता के विकास के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरुकता पैदा करना है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा और गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश पुनिया ने छात्र-छात्राओं को रामानुजन के गणित के क्षेत्र में किए गए योगदान आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर गणित विभाग से प्रो. संजय चोपड़ा, प्रो. सुमन चौहान, प्रो. रजनी, प्रो. दिव्या, प्रो. ट्विंकल, प्रो. अनूप और प्रो. शिवानी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed