{"_id":"61db48a3c148d962d74e2f11","slug":"petrol-pump-owner-attacked-in-court-case-rivalry-broke-two-machines-panipat-news-knl95543497","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में विचाराधीन केस की रंजिश में बदमाश नें पेट्रोल पंप मालिक पर किया हमला, दो मशीने तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में विचाराधीन केस की रंजिश में बदमाश नें पेट्रोल पंप मालिक पर किया हमला, दो मशीने तोड़ी
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड स्थित सेतिया पेट्रोल पंप मालिक पर कोर्ट केस की रंजिश में शनिवार की रात दो युवकों ने हमला कर दिया। दो मशीनों को भी तोड़ दिया। मालिक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने सेल्समैन के साथ हाथापाई की। बीचबचाव करने पर उसके साथ मारपीट की गई। भीड़ इकट्ठा होने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी पेट्रोल पंप मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने पिता चरणदास सेतिया के साथ शनिवार रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप पर बैठे थे। इसी बीच शोर सुनाई दिया। पिता चरणदास बाहर गए तो आरोपी सोनू उर्फ मोटा, सेल्समैन रविंद्र और वजीर के साथ गालीगलौज कर रहा था। पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उन पर हमला कर दिया। सोनू के साथ ही उनका एक केस कोर्ट में विचाराधीन है।
इतने में सोनू अपनी सियाज कार से डंडा ले आया और दोनों मशीनें तोड़ दीं। जान से मारने की धमकी देते हुए उसने अपने साथी से गाड़ी से हथियार निकालकर लाने के लिए कहा। इतने में पेट्रोल पंप कर्मियों ने शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी मौके पर ही गाड़ी में बैठकर फरार होने लगे, लेकिन उनकी कार गड्ढे में फंस गई और उसे मौके पर ही छोड़कर भाग गए।