फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Personal ID will have to be submitted for property ID, will have to be signed

प्रॉपर्टी आईडी के लिए जमा करवानी होगी निजी आईडी, करने होंगे हस्ताक्षर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Personal ID will have to be submitted for property ID, will have to be signed
पानीपत। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में दलालों की बढ़ती आवाजाही रोकने के लिए निगम ने अब एक नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब प्रॉपर्टी आईडी की फाइल लाने वालों को अपनी आईडी भी जमा करवानी होगी। इस पर हस्ताक्षर भी करने होंगे। वहीं, टैक्स ब्रांच में एक हाजिरी रजिस्टर भी लगाया जाएगा, जिसमें एंट्री भी करनी होगी। निगम के इस प्लान के लागू होते हुए दलालों ने एक झटके से निगम से दूरी बना ली है। जहां रोजाना सैकड़ों फाइलें निगम कार्यालय में घूमती थीं, अब सिर्फ 15 ही आईं हैं।
विज्ञापन

निगम के इस प्लान से शहरवासियों को राहत की सांस मिली है। अब केवल असल प्रॉपर्टी धारक ही अपनी फाइल को निगम में जमा करवा अपनी प्रॉपर्टी आईडी संबंधित काम करवा पाएगा। एक साथ कई फाइलों को लेकर आने वालों का भी रिकार्ड निगम के पास जमा होगा। वहीं, हर आने जाने वाले आदमी की हाजिरी भी रजिस्टर में लगेगी, जिससे निगम के पास पूरा रिकार्ड रहेगा कि किस आदमी ने निगम से कितनी फाइलों को पास करवाने का काम किया है।
विज्ञापन

खास बात ये है कि अब निगम को राइट टू सर्विस रूल एक्ट की याद आ गई है। हालांकि ये याद उपायुक्त के निर्देशों के बाद आई है। इसके तहत अब निगम का हर काम निर्धारित समय सीमा के दायरे में किया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी और दलालों से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच हमेशा से ही दलालों के दायरे में रही है। इसके लेकर निगम में कई बार हंगामे तक हो चुके हैं। दलालों का भंडाफोड़ करने में मेयर समेत पार्षद भी शामिल रहे हैं लेकिन एक बार भी दलालों पर निगम जनप्रतिनिधि लगाम नहीं लगा पाए। निगम भी दलालों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर सका है। हालांकि दलालों की एंट्री बैन करने के लिए निगम ने सीसीटीवी कैमरे और दरवाजे पर लॉक सिस्टम भी लगाया, लेकिन निगम से दलाली का काम खत्म नहीं किया जा सका। इसके बाद अब निगम ने इस प्लान पर फैसला लिया है।
आयुक्त आदेशानुसार होगा काम- डीएमसी
इसके लिए निगम आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं। आयुक्त के निर्देशानुसार ही पूरी व्यवस्था की जाएगी। इससे शहर के लोगों को समय पर काम करवाने की सुविधा भी मिलेगी।

जितेंद्र कुमार, डीएमसी, नगर निगम, पानीपत।
वर्जन-
लोगों की समस्या देख उठाया कदम- भट्ट
लोग प्रॉपर्टी आईडी को लेकर निगम कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। दलाल अपना काम करवाकर निकल जाते हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए ये मास्टर प्लान बनाया गया है। अब जो भी निगम में अपनी फाइल लेकर आएगा, उसकी आईडी कॉपी और हस्ताक्षर निगम में फाइल के साथ जमा होंगे। वहीं, एंट्री रजिस्टर में भी एंट्री दर्ज की जाएगी। राइट टू सर्विस रूल एक्ट के अनुसार निगम काम करेगा। इससे लोगों को हर काम के निर्धारित समय में काम पूरा मिलेगा।
दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed