फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People upset due to technical glitch, registry stopped

11 जून के बाद के डाटा की नहीं हो पाई यूएलबी से कैलकुलेशन, एनडीसी पोर्टल पर नहीं हुआ अपडेट, रुकी रजिस्ट्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
People upset due to technical glitch, registry stopped
नगर निगम पानीपत और शहरी स्थानीय निकाय अब तक 11 जून 2021 के बाद का डाटा एनडीसी पोर्टल पर अपडेट नहीं कर पाएं हैं। तकनीकी गड़बड़ी पर निगम का कहना है कि शहरी स्थानीय निकाय सुधार (यूएलबी) में डाटा कैलकुलेशन होने के बाद डाटा अपडेट किया जाएगा। वहीं, निगम के पास मैनपावर कम होने से भी डाटा अपडेट करने में समस्या आ रही है। इसके कारण चार्ज भरने के बाद भी वह एनडीसी पोर्टल पर बकाया ही दिखा रहा है। इससे एनओसी न मिलने से लोगों की रजिस्ट्रियां तक रुक गई हैं। दूसरी ओर एनडीसी पोर्टल पर खामियां चल रही हैं। कई बार बंद हो चुके पोर्टल पर 11 जून से पुराने डाटा की भी एनओसी निकलने में परेशानी हो रही है। परेशान लोग जब निगम कार्यालय पहुंचते हैं तो यहां अधिकारी और कर्मचारी उन्हें फैमिली आईडी का काम करने और पोर्टल बंद होने का हवाला देकर लौटा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ने एनडीसी पोर्टल पर अपडेट किए गए प्रॉपर्टी रिकार्ड पर दर्ज कराई गई आपत्तियों का समाधान किए बगैर ही उन्हें हटा दिया और पेंडेंसी को शून्य कर दिया था। रिकार्ड से आपत्ति दर्ज कराने वालों के मोबाइल नंबर तक हटा दिए गए थे। इतना ही नहीं जिन लोगों ने डेवलपमेंट चार्ज का भुगतान कर दिया था, पोर्टल पर उनकी आईडी पर फिर से चार्ज बकाया दिख रहा था। इससे लोगों की रजिस्ट्रियां रुक गईं थी। इस पर निगम का कहना था कि 11 जून तक के डाटा को यूएलबी भेज दिया था, जिसे अपडेट कर दिया गया है। इसके बाद का डाटा अपडेट नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री करवाने वाले लौट रहे बैरंग
जिन लोगों को अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री करवानी थी, उनका डाटा एनडीसी पोर्टल पर अपडेट ही नहीं हो रहा। इसके लिए लोगों ने दो-दो बार चार्ज तक भरे हैं लेकिन पोर्टल पर उनका बकाया अभी भी दिखा रहा है। निगम की इस गलती की वजह से लोगों को बैंरग लौटना पड़ रहा है। वहीं, बार-बार एनडीसी पोर्टल में भी दिक्कत आ रही है। कभी पोर्टल बंद हो जाता है तो कभी पुराने डाटा की एनओसी तक नहीं निकाल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार, एडवोकेट एवं डीड राइटर, पानीपत।
11 जून के बाद का डाटा यूएलबी करेगी कैलकुलेट
यूएलबी ने 11 जून को प्रॉपर्टी टैक्स का डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के लिए भेजा था। जो अपने आप एनडीसी पोर्टल से लिंक हो जाता है। इसके बाद वाला डाटा मैनपावर और तकनीकी कारणों की वजह से अपडेट नहीं हो सका है। इसे पहले यूएलबी कैलकुलेट करेगी। इसके बाद डाटा अपडेट किया जा सकेगा। - जितेंद्र कुमार, डीएमसी, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed