फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People's lives were put in danger by firing in marriage, case registered

शादी में फायरिंग कर लोगों की जान को खतरे में डाला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
People's lives were put in danger by firing in marriage, case registered
पानीपत। हरि नगर में शादी समारोह में फायरिंग की गई। फायरिंग के आरोप दो नामजद समेत कई लोगों पर लगे हैं। उन्होंने हर्ष फायरिंग कर कई लोगों की जान जोखिम में डाली। सूचना मिलने के बाद पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद दो नामजद समेत कई युवकों पर केस दर्ज किया गया। अब पुलिस शादी के वीडियो से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी बलराज सिंह को दी शिकायत में सिपाही विक्रम ने बताया कि वह 24 अप्रैल को अपने क्षेत्र में गश्त कर रहा था। उसको सूचना मिली थी कि हरिनगर में संजू पुत्र बलवान की शादी है। इस समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। इसमें लोगों की सुरक्षा को ताक पर रखा गया है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। यहां पर जांच करने पर पता चला कि गांव बिजना, करनाल निवासी श्रवण पुत्र धर्म सिंह और सदर बाजार, करनाल निवासी आकाश नरवाल ने किसी की लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग की थी। इसमें कई और लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। उन लोगों को ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। अब पुलिस इन पर केस दर्ज कर धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed