फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People raised problems related to water and electricity

Panipat News: पानी और बिजली की लोगों ने उठाईं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
People raised problems related to water and electricity
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सामने जनता दरबार में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की सबसे अधिक शिकायतें पहुंची। मंत्री के तीन घंटे चले दरबार में करीब 170 शिकायत पहुंची। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर इनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने वीरवार सुबह नौ बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार शुरू किया। सुबह लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं, शिकायतें व सुझाव रखे। जनता दरबार में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, भूमि विवाद, पेंशन और पुलिस से जुड़ी अनेक समस्याएं रखी गईं। कई मामलों में शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से तत्काल फोन पर बातचीत कर मौके पर ही समाधान करवाया। वहीं, कुछ गंभीर मामलों में 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित को सर्वोच्च महत्व दे रही है। इसी क्रम में सभी मंत्री, अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता दरबार जैसी पहल से आम नागरिक की आवाज सीधे सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव होता है।ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं को प्राथमिकता दें और तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनता की संतुष्टि ही सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है और सभी विभाग इसी भावना के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed