फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People performing havan in Arya Samaj temple attacked, five people injured

Panipat News: आर्य समाज मंदिर में हवन कर रहे लोगों पर हमला, पांच लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
People performing havan in Arya Samaj temple attacked, five people injured
पानीपत। बापौली में आर्यसमाज मंदिर में हवन के समय आर्य समाज ट्रस्ट और सरपंच प्रतिनिधि पक्ष के बीच में मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बापौली थाना पुलिस के सामने भी धारदार हथियार चले। आर्य समाज ट्रस्ट के पूर्व प्रधान जितेंद्र आर्य का आरोप है कि हवन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार और उनके साथियों ने मंदिर में हवन कर रहे लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर है। वहीं, सरपंच प्रतिनिधि ने भी आर्य समाज ट्रस्ट के लोगों पर बस स्टैंड के लिए आवंटित ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बापौली निवासी आर्यसमाज ट्रस्ट के पूर्व प्रधान जितेंद्र आर्य ने बताया कि बापौली में आर्यसमाज मंदिर है। जहां पर प्रत्येक रविवार को हवन यज्ञ होता है। विवाद के कारण पिछले रविवार को हवन नहीं हुआ था। लेकिन इस रविवार को मंदिर में हवन चल रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी बीच सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पर पहुंच गए और हमला कर दिया। उनका आरोप है कि हमलावरों ने मंदिर में घुसकर हवन करने वालों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें नवीन आर्य, राजेंद्र आर्य, जितेंद्र आर्य और शीशपाल आर्य घायल हो गए। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवीन के पेट और छाती में चाकू लगने के कारण उसकी हालत गंभीर है। परिजन नवीन को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन



उधर, सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार ने भी दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए हैं। शिव कुमार का कहना है कि सुबह ही कुछ लोग उनके घर पर धमकी देकर गए थे और जबरन ताला तोड़कर हवन यज्ञ करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो हमला कर दिया। जिसमें रिंकू, रविंद्र, राजबीर और सोनू घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे
पूर्व प्रधान जितेंद्र ने बताया कि गांव में आर्य समाज का मंदिर है। जिसमें चंदे से मंदिर, यज्ञशाला और कुछ कमरों का निर्माण कराया गया था। जिस पर सरपंच पक्ष कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह मामला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया था। करीब 10 दिन पहले सरपंच पक्ष ने मंदिर के गेट पर ताला लगा दिया था। रविवार को ट्रस्ट के लोग मंदिर के ताले की चाबी लेने के लिए सरपंच के घर पर भी गए थे। वहीं सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। यह जमीन बस स्टैंड के लिए आवंटित की गई है। फिर भी इस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।


बॉक्स

पुलिस देखती रही, हमलावर करते रहे मारपीट
रविवार सुबह दो पक्षों में मारपीट होने की सूचना पर बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन, हमलावरों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आया। पुलिस की मौजूदगी में ही धारदार हथियार चलते रहे। पुलिस मूकदर्शक की तरह देखती रही। पुलिस ने एक भी हमलावर को हिरासत में नहीं लिया।


---वर्जन

मंदिर में हवन कर रहे लोगों पर हमला किया गया है। जिसमें कुछ लोग घायल हुए। घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-नीरज कुमार, थाना प्रभारी बापौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed