{"_id":"573775fb4f1c1b967c919a24","slug":"people-helps-swach-bharat-abhiyaan-says-malik-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने में प्रशासन का साथ दें: मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने में प्रशासन का साथ दें: मलिक
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 15 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रधान सचिव ने पैतृक गांव में झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को दी स्वच्छता की सीख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं प्रधान सचिव अनिल मलिक ने अपने पैतृक गांव में झाडू लगा और अधिकारियों ने गोबर खींचकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने गांव में भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करने का भरोसा दिया।
मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं प्रधान सचिव अनिल मलिक शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने पैतृक गांव सींक में रहे। उनकी अगुवाई में सुबह गांव में सफाई अभियान चलाया और प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को सफाई अपनाने की सीख दी।
आईएएस अनिल मलिक के साथ एडीसी राजीव मेहता और अन्य अधिकारी साथ रहे। प्रधान सचिव ने झाडू लगाई और दूसरे अधिकारियों ने गोबर खींचकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने इसके बाद गांव में सफाई की।
विज्ञापन
अनिल मलिक ने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना सरकार के प्रमुख एजेंडों में से एक है। हम सबको अपने आस पास के वातावरण को साफ सुथरा रखना चहिए। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने में प्रशासन का साथ दें। अनिल मलिक ने एडीसी राजीव मेहता को कहा कि वे डीआरडीए की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी समय-समय पर गांव में चलाते रहें।