फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Peepal Wali Mandi will be renovated at a cost of Rs 1.76 crore

Panipat News: पीपल वालीं मंडी का 1.76 करोड़ की लागत से होगा जीर्णोद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Peepal Wali Mandi will be renovated at a cost of Rs 1.76 crore
पानीपत। वार्ड-23 की पीपल वाली मंडी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस पर करीब 1.76 करोड़ रुपये खर्च आएगा। विधायक प्रमोद कुमार विज ने मंडी के जीर्णोद्धार के कार्य का शिलान्यास स्थानीय व्यापारियों के साथ किया है। स्थानीय व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार विज ने बताया कि मंडी में 1.76 करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। मंडी को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। यहां बिजली की व्यवस्था की जाएगी। मंडी के व्यवस्थित बन जाने से यातायात व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। इससे राहगीरों को आवागमन में आसानी होगी। व्यापारियों को बरसात के समय में कीचड़ और जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। विज ने कहा कि व्यापारी वर्ग ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है। उसी दिशा में काम किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र तनेजा, महामंत्री मुकेश राजपूत, सतीश गंभीर, सुमित तेरी, अशोक कालड़ा, सूरजभान वर्मा व अमित पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed