फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   PDU will be made for children in civil hospital

रविवार को मिला एक संक्रमित, सिविल अस्पताल में बच्चों के लिए बनेगी पीएचडीयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
PDU will be made for children in civil hospital
पानीपत। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का भय बढ़ने के बाद अब सिविल अस्पताल में आठ बेड की पीडियाट्रिक हाई डिपेंडेंसी यूनिट (पीएचडीयू) बनाई जाएगी। इसमें दो वेंटिलेटर भी लगाए जा रहे हैं। पीडियाट्रिक हाई डिपेंडेंसी यूनिट के लिए पांच डॉक्टरों की एक कमेटी बनाई गई है। अब विभाग चौथे तल पर एक अलग से आईसीयू वार्ड भी बनाएगा। इसका नक्शा पीडब्ल्यूडी को भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर टीकाकरण के लिए सिविल अस्पताल में भीड़ बढ़ने लगी है। रविवार को सुबह से ही अस्पताल में लाइन लगने लगी। शाम तक यहां 200 लोगों का टीकाकरण किया गया। भीड़ से कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। व्यवस्था संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन ने यहां चार स्टाफ नर्स और चार सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाई है। रविवार को जिले में कुल 12021 लोगों को टीका लगाया गया है। 18-44 आयु वर्ग के 2698 लोगों को पहली और 6629 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। 45 से अधिक आयु के 748 लोगों को टीके की पहली और 1898 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

सरकार की सख्ती के बाद अब कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ बढ़ रही है। जिले के 9.73 लाख पात्रों में से 935847 लोगों को टीकाकरण की पहली डोज लग चुकी है। यह कुल पात्रों की संख्या का 96.5 प्रतिशत है। जबकि 554621 लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। ये कुल पात्रों की संख्या का 57 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों को बस, ट्रेन, बैंक, मैरिज हॉल, होटल-रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब बिक्री केंद्रों, मॉल, शापिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, बाजारों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, एलपीजी सिलिंडर बिक्री केंद्र, शुगर मिल, मिल्क बूथ, राशन डिपो, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, जिम, पार्क, व्यायामशाला, सरकारी कार्यालयों में आदि में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed