{"_id":"6737d58b4a8d7387d40b1b44","slug":"payment-of-rs-335-crore-stuck-due-to-stoppage-of-lifting-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127491-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उठान बंद होने से 3.35 करोड़ रुपये का भुगतान अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उठान बंद होने से 3.35 करोड़ रुपये का भुगतान अटका
Sat, 16 Nov 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
इसराना। इसराना की अनाज मंडी में सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा खरीदे गए पीआर किस्म के धान की उठान बंद पड़ी है। उठान बंद होने से मंडी में पीआर धान बेचकर गए किसानों की पेमेंट अटक गई है। मंडी में करीब 3.35 करोड़ की पेमेंट अटकी हुई है। वहीं आढ़ती धान की उठान न होने पर इसकी कमी के चलते लगने वाले टांके को लेकर परेशान हैं।
किसानों जयदीप पलडी, परमजीत, अनिल शर्मा, पवन सहरावत, महावीर कुराना राजबीर कुराना, राजेश छिछड़ाना, सतनारायण व रविंद्र कुमार ने बताया कि करीब सवा माह पहले वे अनाज मंडी में धान बेचकर गए थे। अब तक उनके खाते में पेमेंट नहीं आई है। किसी के घर शादी का खर्च है तो किसी ने अगली फसल के लिए बीज खाद लेना है। परिवार में रोजाना हो रहे खर्चे से परेशानी बढ़ गई है। आढ़ती भी रटारटाया जवाब दे रहे हैं सरकार पेमेंट सीधे उनके खातों में ही डालेगी। आढ़तियों ने भी हाथ खड़े कर दिए है। किसानों ने प्रदेश के सीएम नायाब सिंह सैनी से किसानों की सुध लेने की गुहार लगाते हुए बेचे गए धान की पेमेंट दिलाने की मांग की है।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान, संजीत मलिक, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र जागलान, सतनारायण लठवाल, महावीर सिंह, कुलदीप मलिक, राजबीर सिंह, प्रवीण घनघस व विकास ने बताया कि उठान बंद होने से शॉर्टेज से होने वाले नुकसान के साथ उनकी सिरदर्दी भी बढ़ी हुई है। किसान उनसे बार बार पेमेंट के बारे में पूछ रहे है। इसराना अनाज मंडी में करीब 38,800 क्विंटल पीआर धान के बैग उठान का इंतजार कर रहे है।