फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Payment of farmers stuck in wheat lifting

Panipat News: गेहूं की उठान में फंसी किसानों की पेमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Payment of farmers stuck in wheat lifting
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव के बीच मंडियों में गेहूं की आवक जारी है। किसान अपनी गेहूं बेचकर 72 घंटे में रकम के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन एजेंसी मंडियों से गेहूं की उठान नहीं कर पा रही हैं। अब तक 71 प्रतिशत गेहूं की उठान की गई है। ऐसे में बाकी 29 प्रतिशत गेहूं मंडियों में ही रखी है। इसकी किसानों को पेमेंट नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

एजेंसियां आला अधिकारियों के आदेशों के बाद भी गेहूं की उठान तेज नहीं कर रही हैं। एजेंसियों की मनमर्जी के चलते किसानों की पेमेंट अटकी हुई है। अब तक 383 करोड़ रुपये की पेमेंट जारी की है। इससे किसानों के साथ आढ़तियों में भी रोष व्याप्त है। जिले की 12 मंडी व केंद्रों में गेहूं की खरीद की जा रही है। अब तक 285721 एमटी गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 282969 एमटी गेहूं की खरीद की। सरकारी एजेंसियों ने 257314 एमटी गेहूं की खरीद की है। एजेंसियां अब 181630 एमटी गेहूं की उठान कर पाई है। ऐसे में मौसम के लगातार परिवर्तन से खरीदे गेहूं में भी नमी बन रही हैं। समालखा व मतलौडा की अनाज मंडी में उठान को लेकर चिंता बनी हुई है। मतलौडा अनाज मंडी से साइलो नौल्था में गेहूं भेजा जाता है। यहां हर रोज 30 ट्रक लिए जाते हैं। इसके अलावा एक ट्रक भी नहीं लेते। ऐसे में बाकी गेहूं मंडी में ही पड़ी है।
विज्ञापन


मतलौडा अनाज मंडी में आए किसान दीपक, गुलाब व लाभ सिंह ने बताया कि वे 10 दिन पहले मंडी में गेहूं बेचकर गए थे। नियमानुसार फसल बेचने के 72 घंटे में पेमेंट देनी होती है। असल में गेहूं की उठान के बाद ही किसान के खाते में पेमेंट मिल पाती है। उनको गेहूं की आज तक पेमेंट नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
इसने यहां इतना खरीदा और यह रहा उठान
एजेंसी का नाम खरीद उठान प्रतिशत


फूड 36436 22212 61
हैफेड 121123 83610 75

एफसीआई 4644 2584 56
एचडब्ल्यूसी 104111 73224 70

कुल 257314 181630 71

नोट : मात्रा मीट्रिक टन में है।


बॉक्स
इस एजेंसी ने इतनी पेमेंट की
एजेंसी का नाम पेमेंट
फूड 50
हैफेड 182
एचडब्ल्यूसी 151
कुल 383
नोट : राशि करोड़ में है।

वर्जन :
मंडियों में गेहूं की आवक और खरीद लगातार की जा रही है। इसकी गेहूं की उठान भी तेज कर दी है। सोमवार तक 71 प्रतिशत गेहूं की उठान की गई है। एजेंसियों ने किसानों को 383 करोड़ रुपये की पेमेंट कर दी है। बाकी पेमेंट भी जल्द ही की जाएगी।
आदित्य कौशिक, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed