{"_id":"6ac810f3c6cccf8d2e0d1684","slug":"payal-sharma-triumphs-in-the-speech-mechanism-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165647-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्पीच मैकेनिज्म प्रतियोगिता में पायल शर्मा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्पीच मैकेनिज्म प्रतियोगिता में पायल शर्मा ने मारी बाजी
Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से बीए प्रथम वर्ष (फंक्शनल इंग्लिश) के विद्यार्थियों के लिए द स्पीच मैकेनिज्म विषय पर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता आयोजित कराई। इसमें विद्यार्थियों ने वाक्-प्रक्रिया, ध्वनियों की उत्पत्ति और सही उच्चारण से जुड़े विषयों पर प्रभावी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में पायल शर्मा ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और आशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतिस्पर्धा के दौर में सही उच्चारण, प्रभावी संप्रेषण और भाषा पर मजबूत पकड़ जरूरी है। उन्होंने अंग्रेजी विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अपने कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने इसकी अगुवाई की। संवाद