{"_id":"690533a6bab12e5840048d74","slug":"patients-with-viral-fever-and-cough-cold-increased-in-the-hospital-panipat-news-c-244-1-pnp1007-146338-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अस्पताल में बढ़े वायरल बुखार और खांसी-जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अस्पताल में बढ़े वायरल बुखार और खांसी-जुकाम के मरीज
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में हो रहे परिवर्तन से जिला नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, उल्टी व वायरल बुखार और अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन की ओपीडी में करीब 1800 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें फिजिशियन के पास आने वाले खांसी-जुकाम, वायरल बुखार की के मरीजों की संख्या 200 तक है।
फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि मौसम के बदलाव का प्रभाव सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गाें पर पड़ रहा हैं। बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ जाती है। रात के समय ठंड और दिन में गर्मी होने से ज्यादातर बच्चे बीमार हो रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे इस समय बच्चों का अतिरिक्त ध्यान रखें। डाहर गांव की बबीता ने बताया कि वह सुबह 9:15 पर अस्पताल में बुखार और खांसी की दवा लेने के लिए गई थी लेकिन भीड़ होने से उसे आधा घंटा पंजीकरण करवाने में लगा उसके बाद इलाज व दवा लेने में उसे एक घंटे का समय लगा।
सिवाह गढ़ी गांव के राजपाल ने बताया कि वह वीरवार की सुबह मोटरसाइकिल पर समालखा गए थे। उनकी ठंड लगने पर जाते समय ही तबीयत बिगड़ गई। उनको दो दिन से खांसी, जुकाम और बुखार है। वह शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने आया। यहां ओपीडी जांच कराने के पंजीकरण के लिए ही लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद चिकित्सक को दिखाने और फिर दवा लेने के लिए लाइन में खड़े रहे। संवाद
विज्ञापन
वर्जन :
अस्पताल में बुखार और खांसी -जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में की ओपीड़ी में करीब 1800 मरीज पहुंच रहे हैं। लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। अस्पताल में पहुंचे प्रत्येक मरीज को इलाज कर दवा दी जा रही है।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।