फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients suffering from cough-cold and vomiting-diarrhea increased by 20 percent

Panipat News: खांसी-जुकाम व उल्टी-दस्त के मरीज 20 प्रतिशत बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough-cold and vomiting-diarrhea increased by 20 percent
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को 14 नए चिकित्सक मिलने थे जिनमें से 11 का मेडिकल हुआ है। इनमें से केवल सात ने कार्यभार संभाला है।
अब भी जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। जिसका सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। मरीजों को घंटों लाइन में लगने के बाद इलाज व दवा मिल पा रही है।
विज्ञापन

मौसमी बदलाव के साथ जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वायरल, खांसी-जुकाम, उल्टी-दस्त के मरीज पहले की अपेक्षा 20 प्रतिशत बढ़े हैं। अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के सामने लाइन दोपहर दो बजे तक भी नहीं टूट रही है। भीड़ के कारण कई मरीजों को तो अगले दिन दोबारा इलाज व दवा के लिए आना पड़ता है। अस्पताल में चिकित्सकों की लगातार कमी से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल को 14 नए चिकित्सक मिले हैं लेकिन उनमें से केवल 11 चिकित्सकों की ही मेडिकल जांच हुई है और उनमें से भी केवल सात ने ज्वाइन किया है। इनमें एक फिजिशियन, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ और पांच मेडिकल चिकित्सक (एमओ) हैं। चिकित्सकों की कमी का खामियाजा मरीजों को चुकाना पड़ रहा है। बीमारी से बेहाल मरीज अस्पताल के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को 14 नए चिकित्सक मिले हैं। इनकी ज्वाइनिंग प्रक्रिया चल रही है। इनमें से सात ने ज्वाइन कर लिया है। बाकी जल्द ज्वाइन कर सकते हैं। अस्पताल में चिकित्सक पर्याप्त हैं। मरीजों को समय पर इलाज व दवा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed