फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients increased as the weather changed, OPD in the hospital reached 1500

Panipat News: मौसम बदलते ही बढ़े मरीज, अस्पताल में 1500 की हुई ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Patients increased as the weather changed, OPD in the hospital reached 1500
पानीपत। बदलते मौसम में अस्पताल में मौसमी बुखार व दूसरी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार करीब 1500 की ओपीडी सोमवार को रही। इनमें सबसे ज्यादा ओपीडी वायरल बुखार की रही। वहीं चिकित्सकों के तबादले के बाद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल में पुराने मरीजों की अपेक्षा नए मरीजों की ओपीडी ज्यादा रही। सुबह ही ओपीडी के लिए मरीजों की काउंटर पर लाइन लग गई। दोपहर बाद दो बजे तक अस्पताल में चिकित्सकों के बाहर और स्टोर पर लाइन लगी रही। बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार, खांसी और जुकाम की ओपीडी अधिक रहने लगी है। परिवार का हर दूसरा व्यक्ति वायरल बुखार से पीड़ित है। एमएस डॉ. अमित पोरिया ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार और दूसरी कई बीमारी बढ़ जाती हैं। नए चिकित्सकों के कार्यभार संभालने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed