फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patience and consistency are the basis of new discoveries, inventions: Dr. Shyam

धैर्य और निरंतरता नई खोजों, आविष्कारों का आधार : डॉ. श्याम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Patience and consistency are the basis of new discoveries, inventions: Dr. Shyam
पानीपत। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित क्विज प्रतियोगिता व साइंस डेकलेमे - फोटो : Panipat
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय ने नोबेल पुरस्कार विजेता सर चंद्रशेखर वेंकट रमन को जयंती पर याद कर सोमवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम मे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व डीन अकादमीक एवं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम कुमार और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र स्थित उत्तर भारत के सबसे बड़े आयन-बीम रिसर्च सेंटर के इंचार्ज प्रो. संजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। डॉ. श्याम ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान में धैर्य और निरंतरता नई खोजों एवं आविष्कारों का आधार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में विज्ञान को नई ऊंचाइयां प्रदान तथा स्वाधीन भारत में विज्ञान के अध्ययन और शोध को जबरदस्त प्रोत्साहन देने का श्रेय सर रमन को ही जाता है। विज्ञान और अंग्रेजी साहित्य के साथ-साथ संगीत में भी उनकी गहरी रुचि थी और यही आगे चलकर उनकी वैज्ञानिक खोजों का कारण बना। इस मौके पर हुई विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में एमएससी के छात्र अमन ने बाजी मारी और प्रथम स्थान पाया। दूसरा स्थान दीक्षा रानी और तीसरा स्थान कोमल ने हासिल किया। पेपर रीडिंग कांटेस्ट में एमएससी के छात्र अतुल ने प्रथम, तरुणा ने दूसरा और आकांक्षा ने तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय से प्रो. राकेश सिंगला, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. प्रवीन कत्याल, डॉ. रवि कुमार, डॉ. राहुल जैन, डॉ. प्रियंका चांदना, डॉ. चेतना नरूला, डॉ. रेणु, डॉ. बिंदु, प्रो. जगबीर, प्रो. दिव्या ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed