{"_id":"4348fdecc3019f02219a66754a8f6d91","slug":"pathrav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली मे बैठने को लेकर विवाद, दो पक्षो में पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली मे बैठने को लेकर विवाद, दो पक्षो में पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव आसन कलां में वीरवार देर रात गली में बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगाें ने एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
मामले को लेकर शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के लोगों की चौकी में पंचायत हुई। एक पक्ष के हवासिंह का कहना है कि कुछ लोग गली में उनके घर के सामने बैठकर गाली गलोच करते हैं। इसी कारण विवाद हुआ। वहीं जनेश्वर ने बताया कि मामला वाल्मीकि मंदिर के पत्थर को तोड़ने को लेकर है। दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर पथराव की शिकायत पुलिस को दी है। इस बारे में थर्मल पुलिस चौकी इंचार्ज गौरी दत्त शर्मा ने बताया कि रात को सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। सुबह पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। अब गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं है। वहीं कुछ लोग इस मामले को सरपंच पद चुनाव को लेकर देख रहे हैं।