फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pathetic condition of Ram Nagar, Bharat Nagar and Chhotu Ram Chowk of Ward 6

वार्ड 6 के राम नगर, भारत नगर और छोटूराम चौक के दयनीय हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pathetic condition of Ram Nagar, Bharat Nagar and Chhotu Ram Chowk of Ward 6
पानीपत। छोटी राम चौक के पास टूटी पड़ी सड़क। - फोटो : Panipat
वार्ड नंबर-6 में सनौली रोड से लेकर गांव राजाखेड़ी तक बसे रामनगर, भारत नगर और छोटूराम चौक की हालात दयनीय हैं। यहां के लोगों को गंदगी, ठप निकासी, बिना लाइट जैसी समस्याओं से रोज जूझना पड़ता है। हालांकि वार्ड नंबर 6 में विकास कार्य तो खूूब हुए हैं, लेकिन धरातल पर विकास देखने को नहीं मिला। मेन नाले और कॉलोनियों की नालियां गंदगी से अटी मिलीं। यहां गंदगी के भरमार है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

खाली प्लाट बनें तालाब
निकासी न होने की वजह से यहां पड़े खाली प्लाट तालाब बन चुके हैं। इनमें मच्छर पैदा हो रहे हैं। बीमारियों का खतरा बने हैं। यहां कभी-कभार ही सफाई कर्मी आते हैं, लेकिन एक बार भी ढंग से सफाई नहीं हो पाती। -बलराज
विज्ञापन

सालों से हैं ये समस्या
गंदे पानी की निकासी की समस्या सालों से है। कॉलोनी के लोग इससे बहुत परेशान हैं। हर जगह शिकायत देने के बाद भी लोगों को इससे निजात नहीं मिल पाई। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। -रामफल
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन गली में भी भरा पानी
कॉलोनी के सबसे मुख्य सड़क पर भी गंदा पानी भरा हुआ है। इससे कॉलोनी व बाहर के लोगों को आना जाना तक दूभर हो चुका है। कॉलोनी के सभी नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इससे लोग परेशान है। -जमशेर
बरसात में बड़ी मुसीबत होती है
बरसात के समय सबसे ज्यादा मुसीबत होती है। स्कूली बच्चे तक गंदे पानी से निकलकर जाते हैं। बड़े बुजुर्ग तो कई बार गंदे पानी में फिसल कर गिर भी चुके हैं। गंदे पानी की निकासी को लेकर कई बार पार्षद, विधायक, मेयर तक को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं है। -रामकरण

लगातार करवाए जा रहे हैं विकास कार्य
वार्ड में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर गंदा पानी जमा है, इसके लिए बार बार प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कुछ सड़कों को सीवर के लिए उखाड़ा गया था, जिनको दोबारा बनवाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - रविंद्र, डिप्टी मेयर एवं पार्षद वार्ड नंबर छह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed