फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passenger dies after being crushed under auto

Panipat News: ऑटो के नीचे दबने से यात्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies after being crushed under auto
समालखा। जीटी रोड मच्छरौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलटने पर एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शवगृह रखवा दिया है। समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी का निवासी सुनील (40) सेक्टर-29 पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता था। वह रविवार करीब तीन बजे ड्यूटी से ऑटो में बैठकर समालखा आ रहा था। ऑटो जैसे ही मच्छरौली के पास पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण ऑटो पलट गया और सुनील की ऑटो के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। थाना समालखा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस सोमवार को परिजनों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed